फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   50 doctors will care pm narendra modi

प्रधानमंत्री की सेहत का ख्याल रखेंगे 50 डाक्टर

Thu, 21 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
50 doctors will care pm narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 मई को फरह (दीनदयाल धाम) आगमन के दौरान उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए चिकित्सकों की कुल दस टीमें बनाई गई हैं। इसमें पचास से अधिक चिकित्सक और इतना ही पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। सरकारी अस्पतालों में 10-10 बैड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं के नोडल अफसर डा. ब्रजेश खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कुल दस एंबुलेंस तैयार की गई हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी डा. मुकेश लवानियां ने बताया कि हेलीपैड, फ्लीट, सभा स्थल, सेफ हाउस पर एक-एक एंबुलेंस रहेगी। इसमें फिजीशियन, ऑर्थो फिजीशियन, एनेस्थीसिया, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट सहित पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा। इसके अलावा सभा स्थल, स्वर्णजयंती हास्पिटल और फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एंबुलेंस सहित चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि एसएन मेडिकल कालेज आगरा, जिला अस्पताल आगरा, जिला अस्पताल फीरोजाबाद से भी चिकित्सकों की टीम बुलाई गई हैं। हेलीपैड, सभा स्थल, फ्लीट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वर्ण जयंती अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए नोडल अफसर लगाए गए हैं।  किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वर्ण जयंती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह, महर्षि दयानंद अस्पताल, महिला अस्पताल, सौ शय्या अस्पताल पर दस-दस बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed