फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   50 colleges blacklisted in scholarship embezzlement case

Mathura News: छात्रवृत्ति गबन मामले में 50 कॉलेज ब्लैक लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
50 colleges blacklisted in scholarship embezzlement case
- संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को नहीं मिल पाएगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। छात्रवृत्ति गबन के मामले में फंसे करीब 50 आईटीआई कॉलेजों को ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अब छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।


करीब 22 करोड़ की छात्रवृत्ति गबन के मामले में फंसे आईटीआई कॉलेज संचालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। एक-एक कर शासन स्तर से दोषी कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। मामला खुलने के बाद 76 कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) को मामले की जांच सौंपी गई। टीम अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल करीब 50 कॉलेज जांच में दोषी मिले हैं। इनके अलावा 7 कॉलेजों को क्लीन चिट मिल गई है। शेष कॉलेजों की जांच अभी चल रही है। ब्लैक लिस्ट कॉलेजों की सूची आने के बाद इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। उन्हें समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। करीब 50 कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। 7 को क्लीन चिट मिल गई है। शेष कॉलेजों की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed