फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   40000 target to amit shah rally

अमित शाह की रैली के लिए 40,000 का लक्ष्य

Mon, 26 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
40000 target to amit shah rally
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से ब्रजक्षेत्र की भाजपा इलेक्शन मोड में आ जाएगी। यहां से भाजपाध्यक्ष यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए हुंकार भरेंगे। 
विज्ञापन


28 सितंबर को नगला चंद्रभान, दीनदयाल धाम (फरह) में होने वाली भाजपाध्यक्ष अमित शाह की रैली ब्रजक्षेत्र के भाजपाइयों में जोश का संचार करेगी। रैली के लिए जनपद भाजपाइयों ने 40 हजार की भीड़ का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


गांव-गांव और गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से पंडितजी की जन्मस्थली नगला चंद्रभान में पहुंचने का आह्वान हो रहा है। ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि अमित शाह की रैली से ब्रजक्षेत्र के 16 जनपदों के भाजपाइयों में जोश का संचार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छाता से 50 बस जाएगी फरह रैली में
रैली में छाता विधानसभा क्षेत्र से 50 बस और 200 छोटे वाहनों में लोग जाएंगे। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में चौधरी लक्ष्मी नारायण ने ये बताया। पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, जिला महामंत्री तरुण सेठ, भानुप्रताप सिंह, अवधेश गुप्ता, दयाशंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed