{"_id":"6612fed9b29835054e06e3c4","slug":"4-arms-smugglers-arrested-in-encounter-mathura-news-c-29-1-agr1017-220550-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुठभेड़ में 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुठभेड़ में 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन पुलिस व एसओजी टीम ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बदमाशों को असलहे सप्लाई करने वाले 4 बदमाशों को मुठभेड़ में राजस्थान सीमा के पास से शनिवार रात गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। ये सभी मध्यप्रदेश के जिला बडवानी के सेंदवा क्षेत्र से हथियार लाकर सप्लाई करते थे।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि गोवर्धन थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा व एसओजी प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में डीग की ओर जाने वाली राजस्थान सीमा पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ लोग कार में हथियारों की खरीद-फरोक्त को लेकर बातचीत कर रहे हैं। जैसे पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंची तो बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
घायल बदमाशों ने अपने नाम योगेंद्र जाट निवासी नगला टौटा थाना मगोर्रा, कृष्ण कुमार उर्फ केके उर्फ छोटे निवासी खेरिया जगा थाना नदवई जिला भरतपुर, जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू निवासी अऊ दरवाजा जिला डीग राजस्थान बताए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके साथ ही अरविंद कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव सौख रोड पाली डूंगरा थाना मगोर्रा मथुरा को भी पकड़ा गया। बदमाशों के पास से 8 पिस्टल 0.32 बोर मय मैगजीन, 2 तमंचे, 52 कारतूस, एक कार बरामद हुई। हिस्ट्रीशीटर जीतेन्द्र उर्फ जीतू अपने विरोधियों से झगड़ा होने पर पिस्टल खरीदने आया था। शातिर बदमाशों पर जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस को मिला 25 हजार का इनाम
अवैध हथियारों व कारतूसों की तस्करी करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी पर थाना गोवर्धन पुलिस व एसओजी टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25,000 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।