फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   380 people took membership in BJP meeting in Mathura

भाजपा का मिलन समारोह: मथुरा में 380 लोगों ने थामा दामन, मोदी सरकार... तीसरी बार; 400 पार का लगाया नारा

Tue, 13 Feb 2024 11:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 11:23 PM IST
सार

मथुरा में भाजपा ने मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें 380 लोगों ने सदस्यता ली। सभी ने मोदी सरकार... तीसरी बार और 400 पार का नारा लगाया। 

विज्ञापन
380 people took membership in BJP meeting in Mathura
भाजपा का मिलन समारोह: मथुरा में 380 लोगों ने थामा दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाजपा ने बलदेव क्षेत्र में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें 380 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, बीडीसी पूर्व बीडीसी आदि गणमान्य लोग हैं। विधायक पूरन प्रकाश ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को देश व प्रदेश छू रहा है। अयोध्या में राम मंदिर स्थापित होना गौरवशाली ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का हर स्तर पर सम्मान है। अबकी फिर से मोदी सरकार का नारा दिया है। मोदी सरकार तीसरी बार 400 पार तय है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता को उच्च स्तर पर जाने का मौका मिलता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। स्वयं सभी देख रहे हैं, भाजपा में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, सासंद राज्यसभा उच्च पदों पर आसीन हो रहें हैं। भाजपा जो कहतीं हैं वह करतीं हैं, हर वर्ग समाज में कल्याणकारी योजनाएं चला कर सभी को लाभान्वित किया है। विधायक व जिलाध्यक्ष ने सभी को पटुका पहना कर स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद

पूर्व ब्लाक प्रमुख डा यतेंद्र सिकरवार, सत्यपाल सिंह चौधरी, मनीषा पाराशर, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने विचार व्यक्त कर सबका स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र परिहार, अजीत सिंह छौंकर, लेखराज सिंह प्रधान, अमर सिंह प्रधान, अनिल रावत, मल्ल सिंह छौंकर, मानवेंद्र सिंह प्रधान, मनवीर शर्मा, लखेंद्र सिंह, मानवेन्द्र उपाध्याय, मोहन सिंह,अनूप सिकरवार आदि थे। संचालन नरेंद्र गोयल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed