{"_id":"68166a9e2e61d307a507d3ea","slug":"3258-candidates-will-appear-for-neet-exam-at-six-centres-mathura-news-c-369-1-mt11009-129030-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छह केंद्रों पर 3258 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छह केंद्रों पर 3258 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा
विज्ञापन
मथुरा। छह केंद्रों पर रविवार को नीट (यूजी) की परीक्षा होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। फेस स्कैन और बायोमैट्रिक के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग की जाएगी। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल, सामान आदि चिन्हित स्थान पर ही रखे जाएंगे। बायोमैट्रिक के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों पर परीक्षक के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।
परीक्षा के दिन शहर की सभी फोटो स्टेट दुकानें बंद रहेंगी। इसलिए, सभी परीक्षार्थी समय रहते अपने प्रवेश पत्र, फोटो और पहचान पत्र तैयार रखें। परीक्षा केंद्र पर फोटो स्टेट की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र पर सुबह 11 बजे पहुंचने के बाद उन्हें फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन और बायोमीट्रिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसलिए, केंद्र पर प्रवेश के अंतिम समय, दोपहर 1:30 बजे का इंतजार न करें, बल्कि सुबह 11 बजे से प्रवेश पाने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
छह केंद्रों पर 3258 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें नए बस स्टैंड के पास बाबू शिवनाथ अग्रवाल डिग्री कॉलेज (बीएसए) में तीन परीक्षा केंद्र, भरतपुर गेट के निकट किशोरी रमण इंटर कॉलेज, भैंस बहोरा रोड पर किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज, डोरी बाजार में स्थित महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल हैं।