{"_id":"6a29c1a7402066451b06d61d","slug":"305-lakh-children-to-be-administered-vitamin-a-doses-over-a-month-mathura-news-c-369-1-mt11002-147812-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक माह में 3.05 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक माह में 3.05 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
विज्ञापन
मथुरा। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण स्तर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया। सीएमओ ने एक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सीएमओ डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि जिले में विशेष अभियान एक माह तक चलेगा। इसके तहत नौ माह से पांच वर्ष के 3.05 लाख बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए की कमी से बच्चों में दृष्टि दोष, रतौंधी और अंधत्व की समस्या उत्पन्न हो सकती है। विटामिन-ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कुपोषण और संक्रामक रोगों से बचाव में भी सहायक है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को निर्धारित समय पर इसकी खुराक अवश्य पिलाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्रों पर एएनएम द्वारा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। वहीं आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और उनके अभिभावकों को सत्र स्थलों तक लाएंगी। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक राल डॉ. राकेश सिंह, ममता पाल, ज्योति शर्मा, नीतू सिंह, नेम सिंह, विशाल कुमार, अमित मौजूद रहे।