फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   300 monkeys could be caught in two days, campaign started

मथुरा: बंदर पकड़ने के लिए नगर निगम की 'कसरत' शुरू, दो दिन में ही तीन सौ पकड़े

Fri, 24 Sep 2021 11:54 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 24 Sep 2021 11:54 AM IST
सार

मथुरा में बंदरों से सभी परेशान हैं, आए दिन लोगों के साथ घटनाएं सामने आती हैं। हजारों की संख्या में बंदर शहर में हैं। मंदिरों पर भी लोगों के लिए ये बंदर आफत बने हुए हैं।

विज्ञापन
300 monkeys could be caught in two days, campaign started
मथुरा में यमुना किनारे बैठे बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मंगलवार से एक बार फिर बंदर पकड़ो अभियान नगर निगम ने प्रारंभ कर दिया। यह अभियान एक महीने चलाने के लिए अनुमति वन विभाग ने नगर निगम को प्रदान की है। दो दिन में करीब 300 बंदर पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि एक माह के अंदर मथुरा शहर के अंदरुनी अलग अलग क्षेत्र से काफी संख्या में बंदर पकड़कर चंबल भेज दिए जाएंगे। मथुरा के बाद वृंदावन में बंदर पकड़ों अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बुधवार को शहर के कंकाली, भूतेश्वर, बीएसए कॉलेज, सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदर पकड़ने की टीम लगाई गई हैं। बंदर पकड़ने के अभियान पर नागरिकों ने निगम प्रशासन की सराहना की है। बंदरो को पकड़ने की कार्रवाई देखने के लिए जगह जगह काफी संख्या में लोगों का हुजूम लगा रहा है।
विज्ञापन

हमलावर हो रहे हैं बंदर
शहर के डैपिंयर नगर, जयसिंहपुरा, कृष्णानगर, महोली रोड, धौलीप्याऊ, सदर बाजार, महाविद्या कॉलोनी, गोविंदनगर आदि इलाकों में बंदरों को आतंक बढ़ गया है। लगातार यहां पर बंदर लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। श्याम बघेल का कहना है कि जल्द ही जयसिंहपुरा में बंदर पकड़ों अभियान नहीं चलाया गया तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में अब बंदरों के डर से बच्चों का खेलना भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed