फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 year old innocent boy crushed by VPS school bus, dies

Mathura News: वीपीएस स्कूल की बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
3 year old innocent boy crushed by VPS school bus, dies
बस के आगे बच्चे के शव को गोदी में रख बैठी मां और पिता, लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक
विज्ञापन


2 घंटे तक भीड़ ने किया हंगामा, बस में सवार थे स्कूल के 22 बच्चे और दो शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन (मथुरा)। तराश मंदिर के सामने शनिवार शाम करीब चार बजे वृंदावन पब्लिक स्कूल की बस ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस को छोड़ मौके से फरार हो गया। बच्चे के परिजन और स्थानीय लोगों ने बस को घेर लिया और हंगामा काटा। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। बस में 22 बच्चे और दो शिक्षक सवार थे, जोकि पैदल ही घर चले गए।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर निवासी 3 वर्षीय सोमेश पिता प्रशांत कुमार और मां बबली के साथ वृंदावन में तराश मंदिर के सामने किराए पर रह रहे नाना बाबूलाल के यहां पिछले शनिवार को आया था। शनिवार शाम वह घर के सामने नाली पर शौच कर रास्ते को पार कर घर की ओर दौड़ा, तभी वहां वृंदावन पब्लिक स्कूल की तेजगति से गुजर रही बस के आगे के पहिया से बच्चा टकराया। जब तक बस रुकती तब तक बच्चे का सिर पीछे की पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना होते ही बच्चे के परिजन और आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को लेकर मां बबली और पिता प्रशांत बस के आगे बैठ गए। करीब दो घंटे हंगामा हुआ। पुलिस ने बस मालिक और चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। जिस बस से दुर्घटना हुुई है उसे कब्जे में ले लिया है।

मध्यप्रदेश घर जाने की तैयारी कर रहे थे बच्चे के माता-पिता

मृत बच्चे के पिता प्रशांत ने बताया कि वह पिछले शनिवार को ससुराल आए थे। परिवार के साथ शनिवार देर शाम घर मध्यप्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर जाने वाले थे। उसके लिए घर में बैग में कपड़े रख रहे थे, तभी बच्चा घर के बाहर शौच करने के लिए गया था और यह घटना हो गई। वह एक किसान हैंं।


हमें न्याय चाहिए: नाना

मृत बच्चे के नाना बाबूलाल जो कि राजमिस्त्री हैं ने बताया कि स्कूल बस की गति तेज थी। बच्चा रास्ता पार कर घर की ओर आ रहा था कि वह पहले बस के आगे वाले पहिया से टकराया और फिर पीछे के पहिया के नीचे उसका सिर आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमें न्याय चाहिए। बस चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चे के माता-पिता को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed