फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 unreserved special trains Mathura for Janmashtami

Mathura News: जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए चलेंगी तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
3 unreserved special trains Mathura for Janmashtami
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। दिल्ली, आगरा और जयपुर से मथुरा आने-जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन-मथुरा जंक्शन के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन तीन से पांच सितंबर तक तीन फेरों में होगा। गाड़ी संख्या 04410 हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तथा 04409 मथुरा से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04412 हजरत निजामुद्दीन-मथुरा और 04411 मथुरा-हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित होगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, कोसीकलां, छाता, आझई, वृंदावन रोड और भूतेश्वर समेत निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही आगरा कैंट-पलवल और आगरा कैंट-हजरत निजामुद्दीन के बीच भी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन छह सितंबर तक पांच फेरों में किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01941-01942 आगरा कैंट-पलवल और वापसी तथा 01943-01944 आगरा कैंट-हजरत निजामुद्दीन और वापसी के बीच चलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव पलवल, होडल, कोसी कलां, छाता, मथुरा जंक्शन, बाद और रुनकता समेत निर्धारित स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed