फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 traffic constables will be ready at every crossroads to deal with the jam in the city

श्रद्धालु महिला से बैग छीनकर भागा बाइक सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
3 traffic constables will be ready at every crossroads to deal with the jam in the city
महावन। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्ष्णि रमणरेती आश्रम के मुख्य द्वार से दस कदम की दूरी पर रमणरेती दर्शन करने आई श्रद्धालु महिला से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गया।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे कविता पत्नी सतीश गौतम निवासी पुष्पांजलि उपवन थाना हाईवे मथुरा मां के साथ महावन स्थित रमणरेती आश्रम दर्शन करने आई थी। दर्शन करने के बाद रमणरेती आश्रम के मुख्य द्वार से दस कदम आगे चिंताहरण महादेव दर्शन के लिए जा रही थी तभी पीछे की तरफ से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार युवक रुका और श्रद्धालु महिला कुछ समझ पाती वह महिला का बैग छीनकर भाग गया।
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाया बाइक सवार बदमाश महावन की तरफ भाग गया। महिला ने इसकी सूचना महावन पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश की तलाश में जुट गई। महिला के बैग में दो मोबाइल व पांच सौ रुपये रखे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed