{"_id":"619bada28f5e2718b7692664","slug":"3-traffic-constables-will-be-ready-at-every-crossroads-to-deal-with-the-jam-in-the-city-mathura-news-mtr508966879","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम से निपटने को हर चौराहे-तिराहों पर मुस्तैद होंगे 3 ट्रैफिक सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम से निपटने को हर चौराहे-तिराहों पर मुस्तैद होंगे 3 ट्रैफिक सिपाही
विज्ञापन
मथुरा। शहर में जाम नहीं लगे और बड़े आसानी से वाहन सड़कों पर चल सकें, इसके लिए हर चौराहे और तिराहे पर दो से लेकर तीन ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मुस्तैद रहेंगे। यह सिपाही सड़कों पर वाहनों को पार्क नहीं होने देंगे और भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री सख्ती से लागू की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से इस प्लानिंग को अमलीजामा पहना दिया है।
२१ नवंबर को अमर उजाला में शहर में चौराहे और तिराहों पर जाम की खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस ने शहर को जाम से मुक्ति के लिए प्लानिंग बनाई। शहर के प्रत्येक चौराहे और तिराहों पर ट्रैफिक पुलिस की दो से लेकर तीन सिपाही मुस्तैद किए जाएंगे। इनका सिर्फ काम यह होगा कि शहर में जाम नहीं लगे। इसके लिए भारी वाहनों को शहर में एंट्री न मिल सके। आसानी से वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे और जाम के हालत कतई न बने।
खुद टीआई डॉ. अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के संग नए बस अड्डे और गोवर्धन चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। यहां जाम के हालत नहीं बने। पुलिसकर्मियों को भी इसी प्रकार मुस्तैद होकर ट्रैफिक को आसानी से चलने के लिए यह तरीका अपनाने के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि शहर में जाम नहीं लगे और पूरी मुस्तैदी से डॺूटी को निभाएं।
विज्ञापन
जाम से बचाने के लिए किया बदलाव
कृष्णानगर-भूतेश्वर को जाम से बचाने को बसें मालगोदाम होकर गुजरेंगी। अभी तक दिल्ली और हरियाणा की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें भूतेश्वर तिराहा से कृष्णानगर होकर गुजरती थीं। अंतरराज्यीय बस अड्डे से मालगोदाम मार्ग से इंडस्ट्रियल एरिया होकर यह बसें हाईवे पर पहुंचेंगी और यह से यह बसें अड्डे पर आएंगी। पूर्व में राजस्थान की बसें यहीं होकर निकलती थीं। प्राइवेट बसों के लिए भी यही मार्ग रहेगा। आगरा की तरफ से आने और जाने वाली बसें पूर्व की भांति टैंक चौराहे से होकर गुजरेंगी।
शहर के चौराहे और तिराहों पर दो से तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए हैं। साथ ही नो एंट्री में भारी वाहन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। हरियाणा और दिल्ली के लिए मालगोदाम होकर रोडवेज बसें निकाली जाएंगी। इससे भूतेश्वर और कृष्णानगर में जाम के हालत नहीं बनेेंगे।
- डॉ. अशोक कुमार, टीआई ट्रैफिक पुलिस