फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 solvers, a fake candidate caught

Mathura News: 3 सॉल्वर, एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
3 solvers, a fake candidate caught
मथुरा। उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली के दौरान शनिवार को जिले के एक केंद्र पर सॉल्वर और दूसरे केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। सॉल्वर अपने रिश्तेदार के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन


वहीं, अलीगढ़ का युवक सामान्य कोटे से दो बार फेल होने के बाद इस परीक्षा में अपना नाम-पता और जाति बदलकर आरक्षित कोटे का परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने आया था। दूसरी पाली में बीएसए कॉलेज से परीक्षार्थी जीवन के स्थान पर मांट निवासी अजय परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वहीं गोविंद नगर के डीएवी परीक्षा केंद्र पर सुशील राया के स्थान पर सॉल्वर राया निवासी पंकज परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। देर रात तक उससे पूछताछ और जांच चलती रही। बताया जा रहा है वह पैसे लेकर किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

दोनों पाली में पहले दिन परीक्षा हुईं। इनमें पहली में 17184 में से 570 और दूसरी पाली में 17184 परीक्षार्थी में से 717 अनुपस्थित रहे। रविवार को भी सभी 37 केंद्रों पर दो पालियों में 34668 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मथुरा शहर कोतवाली इलाके में स्थित प्रेम देवी बालिका इंटर कॉलेज में पहली पाली में परीक्षा देने देवेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी भूरेखां, नौहझील पहुंचा। यहां बायोमेट्रिक मिलान के दौरान पाया गया कि युवक का नाम अंशुल शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चांदजोड़, बामौती, खैर, अलीगढ़ है। उससे पूछताछ की गई तो उसने सच कबूल करते हुए बताया कि वह दो बार कुछ-कुछ अंकों से परीक्षा में फेल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सामान्य जाति की वजह एससी कोटे से उसने आवेदन किया था। आधार कार्ड में अपना नाम-पता बदलकर देवेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी भूरेखां, नौहझील कर लिया था। केंद्र पर्यवेक्षक की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

रेटिना जांच में पकड़ में आया सॉल्वर
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार मगोर्रा थाना क्षेत्र में स्थित जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोसी खुर्द, मगोर्रा केंद्र पर पंकज कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी सराय दाऊद, बलदेव के स्थान पर उसके मामा का बेटा मौसम कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जरैलिया, नौहझील परीक्षा देने पहुंचा। मौसम खुद को केंद्र पर चेकिंग के दौरान पंकज बताने लगा। बायोमेट्रिक जांच में वह पास भी हो गया, मगर रेटिना (आंखों की पुतली) की जांच में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने रिश्तेदार पंकज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। बीए करने के बाद बीएड की पढ़ाई कर रहा है। पिता पेशे से किसान हैं। केंद्र पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बायोमेट्रिक जांच में इसलिए नहीं पकड़ा गया, क्योंकि उसने पंकज के अंगूठे का छाप केमिकल के जरिये अपने अंगूठे पर चस्पा कर लिया था। साथ ही पंकज के हस्ताक्षर हूबहू करने की कडारक्टिस करके आया था।


वर्जन
दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद केंद्र पर्यवेक्षकों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर सभी अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच जारी है। अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से दोनों ही पालियों में संपन्न हुई।
- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed