फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 child laborers freed

Mathura News: 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
3 child laborers freed
मथुरा। श्रम विभाग की टीम ने बुधवार को तीन बाल श्रमिकों को फैक्ट्री से मुक्त कराया। साथ ही सेवायोजकों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट से औरंगाबाद रोड टाउनशिप पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 3 बाल श्रमिक खतरनाक प्रक्रिया में काम करते पाए गए। इनके सेवायोजकों के विरुद्ध मौके पर ही नोटिस जारी किया गया। मौके पर बच्चों का वैध आयु प्रमाण पत्र न होने पर आयु निर्धारण के लिए सीएमओ के सामने प्रस्तुत किया गया। आयु निर्धारण के उपरांत उन्हें सुरक्षा व संरक्षा के लिए सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी पांडेय, नीलम, प्रभारी एएचटीयू कर्मवीर सिंह, चाइल्ड लाइन से वीरेंद्र, कांस्टेबल योगेश एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका, नेहा तथा स्थानीय पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed