फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 arrested for giving false information about robbery of Rs. 3.5 lakhs

Mathura News: साढ़े तीन लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना देने पर 3 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
3 arrested for giving false information about robbery of Rs. 3.5 lakhs
मथुरा। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : mathura
राया (मथुरा)। एलाना कंपनी का भुगतान लेकर जा रहे तीन युवकों ने पुलिस को साढ़े तीन लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक लाख पैंसठ हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम थाना महावन क्षेत्र के आनंदगढ़ी निवासी वीरेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ जा रहा था, गांव सूरज से कपूर जाने वाले मार्ग पर बदमाशों ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने पुलिस के सामने सारा सच बता दिया। उनके द्वारा बताए गए एक स्थान से पुलिस ने एक लाख पैंसठ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने वीरेंद्र और थाना महावन क्षेत्र के व्यापारी मोहल्ला निवासी उसके साथी साकिर और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। झूठी सूचना देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन



लूट की झूठी सूचना देने पर जेल भेजा
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जयसिंह के एक युवक ने डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। गांव निवासी मोनू ने रविवार शाम डायल 112 पर अपने साथ लूट होने की सूचना दी। पीआरवी 1937 पर तैनात मुख्य आरक्षी राजीव कुमार व चालक अशोक मौके पर पहुंचे और जांच की तो सूचना झूठी निकली। मोनू ने बताया कि उसने नशे की हालत में किसी के कहने पर सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed