फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   27 women received Nari Shakti Samman

Mathura News: 27 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
27 women received Nari Shakti Samman
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में सम्मानित महिलाएं।
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली समाज की 27 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं राष्ट्रीय संरक्षक अजय कांत गर्ग के साथ ही सभी पदाधिकारी द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी की छवि के सम्मुख दीप जलाकर किया। सभी सदस्यों को अशोक अग्रवाल, राधा अग्रवाल ने चंदन एवं गुलाल लगाया। मुख्य अतिथि को जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, बृज प्रदेश अध्यक्ष धीरज गोयल, जिला महामंत्री अनुराग मित्तल द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अयोध्या धाम से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका बंकू सिस्टर द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, इसके साथ ही राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली भी खेली गई। अंकित गोयल, राधिका अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, इशिका गर्ग, निकिता गर्ग को संरक्षक अजय कांत गर्ग ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन दीक्षा सिंह ने किया। अशोक, राधा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, जीतू, भूमिका गर्ग, कौशल, निकिता अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विनीत आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed