फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   27 policemen were put on line duty in Mathura

Mathura: 27 पुलिसकर्मी किए गए लाइन हाजिर...एलआईयू की जांच में चाैंकाने वाला खुलासा, एसएसपी ने की कार्रवाई

Tue, 22 Jul 2025 09:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 09:39 PM IST
सार

लाइन हाजिर होने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी थाना प्रभारी निरीक्षकों के हमराह हैं। आरोप है कि ये हमराह थाने में आने वाले लोगों से थाना प्रभारी निरीक्षक की सेटिंग कराते थे। जांच के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
27 policemen were put on line duty in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में थाने पर आने वाले वादी और प्रतिवादी की थाना प्रभारी निरीक्षक से सेटिंग कराने वाले 21 थाना प्रभारी निरीक्षकों के 27 हमराह को एसएसपी श्लोक कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है। सभी को सजा के तौर पर पुलिस लाइन भेजा है। एक साथ 27 हमराहों के लाइन हाजिर होने से विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


पेशकार विकास बघेल ने बताया कि एसएसपी श्लोक कुमार ने शहर कोतवाल के हमराह हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, सदर बाजार के हेड कांस्टेबल सत्येंद्र, गोविंद नगर के राजेंद्र सिंह, वृंदावन के चंद्रशेखर, विवेक, कांस्टेबल विकास, जैंत के अजय कुमार, जमुनापार के राजकुमार, रिफाइनरी थाने के हेड कांस्टेबल ताराचंद, कांस्टेबल विवेक, हाईवे के पवन कुमार, फरह के कुलदीप कुमार, महावन के चालक इवलाक अली, बलदेव के चालक नवलेश कुमार, राया के हेड कांस्टेबल आशीष तिवारी, मांट के प्रदीप कुमार, सुरीर के प्रमोद कुमार, नौहझील के कांस्टेबल यशवीर मलिक, छाता के गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सोहित, कोसीकलां के अनुज कुमार, शेरगढ़ के बृजराज सिंह, गोवर्धन के राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल रिंकू चौधरी, मगोर्रा के अनूप कुमार और बरसाना के कांस्टेबल अभिमन्यु को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को लाइन हाजिर करने से पहले सभी के खिलाफ एलआईयू से जांच कराई गई। इसके अलावा स्वयं के स्तर पर भी जांच कराई गई। एलआईयू की जांच रिपोर्ट के बाद सभी को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की थानों में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed