फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2.50 cases settled through compromise agreements in National Lok Adalat

Mathura News: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौतों से 2.50 वादों का हुआ निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
2.50 cases settled through compromise agreements in National Lok Adalat
प्रदर्शनी में सामान खरीदते न्यायाधीश। - फोटो : प्रदर्शनी में सामान खरीदते न्यायाधीश।
मथुरा। जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3 लाख वादों के सापेक्ष 2.50 लाख वादों का निपटारा किया गया। इसमें 39 सिविल और 50 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज संजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद समस्याएं सुनीं गईं। कलेक्ट्रेट व तहसील स्तर पर कुल 3.16 वाद निस्तारण के लिए नियत किए गए थे। इसमें 2.52 वादों का निस्तारण किया गया। पूनम पाठक अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 10 पारिवारिक वाद तथा 16 फौजदारी वादों का निस्तारण किया। वहीं मोटर दुर्घटना 132 वादों का निस्तारण कर 12.94 रुपये की प्रतिकर राशि पीड़ित पक्ष को देने का आदेश दिया गया। साथ ही फौजदारी न्यायालयों द्वारा 6741 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर 191800 रुपये तथा 42322 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 785570 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

चेक बाउंस से संबंधित 48 वादों का निपटारा कर 1.52 करोड़ रुपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किया है। साथ ही 41 व्यावहारिक, 97 विद्युत अधिनियम समेत 22 उपभोक्ता फोरम तथा 168 अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग सभी स्टालों पर पहुंचे और पक्षकारों को सुना। प्रधान जज परिवार न्यायालय आशीष जैन, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण राजेश चौधरी, अपर जिला जज व नोडल अधिकारी लोक अदालत अभिषेक पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला जज सुरेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रदीप शर्मा, सचिव बार एसोसिएशन शिव कुमार लवानियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed