फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   25 children ill after eating icecream in mathura

आइसक्रीम खाकर 25 बच्चे बीमार

Tue, 04 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना Updated Tue, 04 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
25 children ill after eating icecream in mathura
कस्बा के समीप गांव चिकसौली और मानपुर में आइसक्रीम खाने के बाद 25 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हैरत की बात तो ये है कि घटना के समय  बरसाना के सरकारी अस्पताल में कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। परिवारीजनों को निजी अस्पतालों में मासूमों के इलाज के लिए दौड़ना पड़ा। मंगलवार को जिला अस्पताल से चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई। एसडीएम ने मामले में आइसक्रीम विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम की है। गांव में एक व्यक्ति आइसक्रीम बेचने आया था। इस पर कई बच्चों ने आइसक्रीम खरीदी और उसका सेवन किया। कुछ अन्य लोगों ने आइसक्रीम खाई। इसके कुछ देर बाद ही सभी के पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन बच्चों को लेकर बरसाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। वहां कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


पूरा अस्पताल बच्चों की चीख से गूंजने लगा। ऐसे में परिवारीजनों ने बीमार बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अमित गुप्ता गांव चिकसौली पहुंचे। इधर जिला कंट्रोल रूम से डा. मेघश्याम के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम पहुंची। बीमार हुए बच्चों में गौरव, सोनिया, वीरपाल, निकेतन, प्रियंका, सलौली, कनिशा, राम आदि हैं। चिकित्सकों ने बताया कि अब सभी की हालत में सुधार है। गांव में कुल 79 लोगों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मंगलवार शाम को एसडीएम छाता रामअरज यादव गांव चिकसौली पहुंचे और बीमार लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने दूषित आइसक्रीम बेचने के आरोप में नरेश निवासी कटरा बरसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी।  


एक्सपायर्ड दवाएं देने का आरोप
बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों और कर्मचारियों के मौजूद न रहने से गांव के लोगों में आक्रोश है। गांववासियों का आरोप है कि बीमार होने के बाद बच्चों को जो दवाएं दी गईं, उन पर एक दो दिन बाद की एक्सपायरी डेट अंकित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed