फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2.11 lakh beneficiaries to get free cylinders on Holi

Mathura News: होली पर 2.11 लाख लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
2.11 lakh beneficiaries to get free cylinders on Holi
स​ब्सिडी के चेक देते कैबिनेट मंत्री व अन्य। - फोटो : स​ब्सिडी के चेक देते कैबिनेट मंत्री व अन्य।
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर वितरण रिफिल की सब्सिडी अंतरण का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय आयोजन की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों द्वारा 10 लाभार्थियों(सोनिया, तबस्सुम, साधना, वंशिका, कामिनी, अनुराधा, बबीता, शबाना, गीता और शबनम) को निशुल्क एलपीजी सिलिंडर की राज्य सरकार की ओर से दी गई सब्सिडी के चेक भी प्रदान किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 2,11,334 परिवारों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन निर्गत किए गए हैं। होली के अवसर पर जनवरी से मार्च 2025 के बीच सब्सिडी का ट्रांसफर 61 गैस एजेंसियों के माध्यम से किया गया। सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 2 निशुल्क गैस सिलिंडर प्रदान कराए जाने लाभार्थियों को जानकारी दी गई ।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, विधायक मांट राजेश चौधरी, सदस्य विधान परिषद ओमप्रकाश सिंह, सदस्य विधान परिषद योगेश नौहवार, महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



213 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र
कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों ने नव चयनित 213 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। मंत्री ने कहा कि आप बच्चों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। आपके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में जो शिक्षा प्रदान की जाती है, वह बहुत महत्वपूर्ण होती है। बच्चों के जीवन में बाल समय में अधिक सीखने की जिज्ञासा रहती है। इस अवसर पर सीडीओ मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा आदि मौजूद रहे।


चौमुहां में बांटे नियुक्ति पत्र

चौमुहां। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर समाजसेवी पंडित राजाराम शर्मा एवं सीडीपीओ वंदना शर्मा ने 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटे। राजाराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नियुक्ति पत्र देकर कार्यकर्ताओं को होली का उपहार दिया है। बताया कि चौमुहां ब्लॉक से 10 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 8 का चयन समिति द्वारा किया गया है। 2 आवेदन अपूर्ण होने पर निरस्त कर दिए गए। संतोष राजपूत, ललिता शर्मा, पिंकी, वर्षा, श्यामवती, शशिकांता, सुनीता कुमारी, शीतल पंचाल, पूनम, बीनू आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed