{"_id":"688d163e272d698ea600a13e","slug":"20th-installment-of-245-lakh-farmers-will-be-released-today-mathura-news-c-369-1-mt11008-133598-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 2.45 लाख किसानों की 20वीं किस्त आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 2.45 लाख किसानों की 20वीं किस्त आज होगी जारी
विज्ञापन
मथुरा। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति तिमाही छह हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त शनिवार को बनारस से जारी की जाएगी। बनारस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से किसानों के खाते में 20वीं किस्त भेजेंगे। जिले के दस ब्लॉकों के सभागार में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के 2.45 लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को भेजी जाएगी। 49 कराेड़ रुपये की धनराशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी ई-फॉर्मर रजिस्ट्री न करा पाने वाले किसान सम्मान निधि की राशि लेने से वंचित रह सकते हैं।
उप कृषि निदेशक वसंत दुबे ने बताया कि 2.45 लाख किसानों का डाटा सत्यापित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। उम्मीद है कि इन सभी के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। इसके अलावा जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वह जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। इसके बिना किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।