फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   200 Year-Old Peepal Tree Felled on Ramanreti Road in Gokul

Mathura News: गोकुल में रमणरेती मार्ग पर 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
200 Year-Old Peepal Tree Felled on Ramanreti Road in Gokul
फोटो गोकुल में रमणरेती मार्ग पर 200 वर्ष पुराना कटा पीपल का पेड़
महावन। महावन व गोकुल के मध्य रमणरेती मार्ग पर खेत में खड़े लगभग 200 वर्ष पुराने विशालकाय पीपल के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों का आरोप है अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे काॅलोनाइजर द्वारा धीरे-धीरे हरे-भरे प्राचीन पीपल के वृक्ष को आरी मशीन से कटवाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विशालकाय पीपल का पेड़ वर्षों से क्षेत्र की पहचान था। लोगों के अनुसार पेड़ पूरी तरह हरा-भरा था, उसे योजनाबद्ध तरीके से काट दिया गया। लोगों का कहना है मुख्य सड़क पर अवैध प्लॉटिंग का कार्य चल रहा है, वन विभाग, पुलिस व प्रशासन की ओर से सूचना देने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कटे हुए वृक्ष को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन रेंज अधिकारी पुनीत शुक्ला ने बताया पेड़ कटान की सूचना पर मौके पर पहुंचे और मौके से राजाराम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो गोकुल में रमणरेती मार्ग पर 200 वर्ष पुराना कटा पीपल का पेड़

फोटो गोकुल में रमणरेती मार्ग पर 200 वर्ष पुराना कटा पीपल का पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed