फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   200 old buildings in mathura

शहर में 200 ‘डरावनी’ हवेलियां

Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
रामकुमार रौतेला, अमर उजाला मथुरा
रामकुमार रौतेला, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
200 old buildings in mathura
जर्जर मकान
धर्म और आस्था की भूमि मथुरा के शहरी क्षेत्र की पुरानी आबादी में बनी 200 से ज्यादा हवेलियां आसपास के लोगों के लिए अब डरावनी हो गई हैं। इनके आसपास रहने वालों को इन हवेलियों से हर वक्त अनहोनी का भय बना रहता है। 100 से 200 साल पुरानी इन हवेलियां की हालत इस कदर जर्जर है कि ये इनके गिरने से बड़े हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन


मथुरा की पुरानी आबादी टीले पर बसी है। यमुना किनारे स्थित इस क्षेत्र में तंग गलियों में हजारों मकान हैं। इसमें 200 से ज्यादा ऐसे भवन भी हैं, जिन्हें बने हुए 100 से 200 साल या इससे भी ज्यादा समय गुजर चुका है। वर्तमान में इन भवनों की स्थिति बेहद खराब है। इसमें भी ज्यादातर पुराने भवन हवेलीनुमा हैं। राधाधिराज बाजार, गली पीरपंच, रामजी द्वारा, चूनाकंकड़, ध्रुवटीला आदि क्षेत्रों में ऐसे भवन मौजूद हैं।
विज्ञापन


भूत महल से बचाने की गुहार
भार्गव गली के निकट ऐसे ही पुराने भवन की जर्जर अवस्था को लेकर घीयामंडी क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। विष्णु वर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, विशेष अग्रवाल, अजयकुमार, दीपक रावत आदि का कहना है कि 150 साल से भी ज्यादा पुराने इस पांच मंजिला भवन की नींव बेहद कमजोर हो चली है। यह कभी भी आसपास के लोगों के लिए बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस भवन की हालत ये है कि स्थानीय लोग इसे भूत महल कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरकती हैं यहां दीवारें
पुराने शहर में मकानों के फटने की समस्या भी गंभीर है। आए दिन यहां किसी न किसी गली में मकानों के फटने की सूचना मिल ही जाती है। करीब दो दशक से चली आ रही इस समस्या का अब तक कोई निदान नहीं हो सका है।

हालत इस कदर खराब हो चली है कि घनी आबादी वाले इस पुराने शहर में शायद ही ऐसी कोई गली या मोहल्ला रहा होगा, जहां मकानों की दीवारें न फटी हों। यह स्थिति पुराने भवनों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक हैं।


सतर्कता के तौर पर लोगों को ऐसे भवनों को छोड़कर अन्य स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती रही है। निकट भविष्य में शहर में ऐसे भवनों का सर्वे कराया जाएगा, जिससे भवनों की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो सके।
-डा. ब्रजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed