फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   20 years imprisonment for raping a minor

Mathura News: नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 20 वर्ष का कारावास

Sun, 02 Apr 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a minor
मथुरा। अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को दोषी मानते हुए 20 वर्ष का कारावास व 51 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इस केस की पैरवी कर रहीं विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु ने बताया कि थाना नौहझील में पीड़िता की मां ने थाना नौहझील में एक अक्तूबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को उसका मौसा पिंटू फुसलाकर ले गया। सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विपिन कुमार ने 20 वर्ष के कठोर कारावास व पचास हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। संवाद
विज्ञापन



किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को 20 वर्ष का कारावास
मथुरा। वर्ष 2016 में किशोरी से हुए दुष्कर्म में अभियुक्त को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कारावास की सजा एडीजे विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रामराज द्वितीय ने सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी नरेंद्र कुमार शर्मा ने केस की पैरवी की। उन्होंने बताया कि वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से उसके गांव के रोहताश पुत्र करन ने शौच को जाने के दौरान दुष्कर्म किया। अदालत ने रोहताश को वर्ष का कारावास तथा दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। निर्णय के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed