{"_id":"58e140b04f1c1b4c3e5b44fb","slug":"2-crore-donation-for-bankebihari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबपति बांकेबिहारी को दिया करोड़ों का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबपति बांकेबिहारी को दिया करोड़ों का दान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के प्रति भक्तों की श्रद्धा और आस्था इस कदर है कि वह अपने आराध्य के लिए कुछ भी देने को तैयार हैं। नोट बंदी के दौर में भी बांकेबिहारी मंदिर में धनवर्षा का क्रम जारी रहा। अब दिल्ली के श्रद्धालु ने बांकेबिहारी महाराज में भरपूर आस्था जताते हुए दान की नई परिभाषा गढ़ दी। उसने करीब पौने दो करोड़ रुपये का चेक मंदिर प्रबंधन को दिया है।
रविवार को मंदिर प्रबंधन को मिला चेक दिल्ली निवासी चांद सहगल ने अपने जन्मदिन पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की सेवा में दिया है। श्रद्धालु चांद सहगल मदर्सन इंडिया कंपनी के चेयरपर्सन बताए गए हैं। कंपनी को वर्ष 2016-17 में मिली अपार सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने 1,80, 87,000 रुपये का चेक भेंट किया है।
इतनी बड़ी दान राशि का चेक केवल एक व्यक्ति के द्वारा पहली बार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को दान स्वरूप मिला है। यह दान मंदिर में चर्चा का विषय बना रहा। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर को कई भक्तों से समय-समय पर दान मिलता रहता है।