फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2 bike riding friends die after being hit by tractor

Mathura News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
2 bike riding friends die after being hit by tractor
भरतपुर। जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल है, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार को पुलिस ने आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उच्चैन थाना प्रभारी रामवतार मीणा ने बताया रविवार शाम करीब 7 बजे गांव रहीमपुर के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्त सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को उच्चैन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में मामटोली निवासी पीयूष (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामटोली निवासी पुष्पेंद्र (23) और सहना निवासी विशाल (21) को गंभीर हालत में जयपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए, जहां पुष्पेंद्र की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल विशाल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है तीनों दोस्त बिजली की फिटिंग का काम करते थे। रविवार शाम को सीरी गांव से काम कर एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed