फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   19 thousand children are waiting for the money for uniforms

Mathura News: 19 हजार बच्चों को यूनिफॉर्म की धनराशि का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
19 thousand children are waiting for the money for uniforms
मथुरा। शैक्षिक सत्र 2024-25 में अब करीब करीब दो महीने का समय ही बचा है। इसके बावजूद परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत जिले के 19 हजार विद्यार्थियों को जूते-मोजे और ड्रेस खरीदने के लिए 12-12 सौ रुपये की धनराशि नहीं मिली है। बीएसए का कहना है कि आधार कार्ड का बैंक खातों से सीडेड न होना इसका एक कारण है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत 12-12 सौ रुपये की धनराशि दी जाती है। ताकि विद्यार्थी स्वेटर, जूते-मोजे, यूनिफॉर्म और बैग खरीद सकें। जिले में 1.36 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से अभी भी लगभग 19 हजार ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके बैंक खातों में यह धनराशि नहीं पहुंची है। विभागीय अधिकारियों का कहना है इनमें से कुछ ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके आधार कार्ड बैंक खातों से सीडेड नहीं है। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड भी नहीं है।
विज्ञापन



ब्लॉक पर भी नहीं बन पा रहे आधार कार्ड
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक पर आधार कार्ड बनवाने की सुविधा दी गई थी। इसके अलावा कुछ ब्लॉक पर आधार कार्ड मशीन न होने तो कुछ पर ऑपरेटर की कमी की वजह से आधार कार्ड बनवाने में समस्या हो रही है। इसकी वजह से विद्यार्थियों को आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधार कार्ड बनवाने और उन्हें अपडेट कराने के लिए सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है।
-सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed