{"_id":"57bca1244f1c1bf654d50c04","slug":"17-cctv-camera-will-watching-at-janmsthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रहेगी 17 कैमरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रहेगी 17 कैमरों की नजर
ब्यरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की आंतरिक और बाहरी क्षेत्रों की निगरानी के लिए 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जन्मस्थान को दो जोन में बांटा गया है। एक रेड जोन है, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान का आंतरिक परिसर होगा। प्रवेश करने से लेकर निकासी तक श्रद्धालुओं की हर गतिविधि कैद होगी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहरी क्षेत्र और शहर के कई इलाकों में होने वाली श्रद्धालुओं की चहलकदमी भी कैमरों में कैद होगी। हर प्वाइंट की गतिविधियों पर गोविंदनगर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी।
चार किलोमीटर तक की तस्वीर होगी कैद
इन कैमरों की खासियत यह है कि यह तीन से चार किलोमीटर तक की गतिविधियां कैद कर लेते हैं। इसके बाद कंट्रोल रूम से संदिग्ध दिखने वाली गतिविधियों पर तत्काल श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात कमांडो हरकत में आ जाएंगे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने भी मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। इन कैमरों से बारीकी से श्रद्धालुओं के प्रवेश से लेकर दर्शन करने की फुटेज कैद तो होगी, वहीं शरारती तत्वों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाली भीड़ की निगाहबानी का खाका खींच लिया गया है। श्रद्धालुओं की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
-अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा