फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   169 schools are not uploading data on U-DISE

Mathura News: यू डाइस पर डाटा अपलोड नहीं कर रहे 169 विद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
169 schools are not uploading data on U-DISE
मथुरा। जिले में यू डाइस पर 169 विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्रों का डाटा अपलोड करने से कतरा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को अंतिम नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने यू डाइस पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को नोटिस जारी कर कहा है कि लंबा समय व्यतीत होने के बाद भी 169 विद्यालयों का डाटा अपलोड नहीं हुआ है। इस संबंध में कई बार पत्र के माध्यम से दूरभाष व अन्य माध्यमों से विद्यालयों को अपना डाटा पूर्ण करते हुए सत्यापित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक विद्यालय का विद्यार्थियों का डाटा विवरण सत्यापित नहीं कराया गया है, जोकि गंभीर बात है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया है कि विद्यार्थी डाटा का कार्य पूर्ण कराते हुए विद्यालय का डाटा सत्यापित करा लें, अन्यथा आपका यू डाइस डाटा बंद करते हुए विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed