फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   161 years old DM office revived again

Mathura News: फिर पुनर्जीवित हुआ 161 साल पुराना डीएम कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
161 years old DM office revived again
मथुरा। १६१ साल पुराना जिलाधिकारी कार्यालय एक बार फिर पुनर्जीवित हो गया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नए साल के पहले कार्य दिवस सोमवार को यहां बैठकर न केवल जनसुनवाई की बल्कि विभिन्न फाइलों को भी निपटाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

मथुरा कलक्ट्रेट परिसर का निर्माण अंग्रेजी शासनकाल के दौरान सन १८६१ में हुआ था। यहां अंग्रेजी कलक्टरों के साथ आजाद भारत के विभिन्न जिलाधिकारियों ने बैठकर अपने पद का निर्वहन किया। २०१० तक यह दौर अनवरत चलता रहा। इस तरह करीब १५० साल पुराना भवन हो जाने के बाद नए भवन का निर्माण किया गया। तत्कालीन डीएम डीसी शुक्ला ने नए भवन में बैठना शुरू कर दिया लेकिन अंग्रेजी शासन काल में बने भवन का फिर से सौंदर्यीकरण होने के बाद वर्तमान जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सोमवार को फीटा काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कलक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एडीएम वित्त योगानंद पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, मुख्य कोषाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा सहित कलक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed