फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   16 New Donation Boxes to be Installed at Shri Banke Bihari Temple

UP: बांकेबिहारी मंदिर में लगेंगी 16 नई दानपेटियां, रेलिंग के बीच बनेगा खास सिस्टम; श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Mon, 16 Mar 2026 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 01:38 PM IST
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 16 नई गुल्लक (दान पेटी) स्थापित की जाएंगी। मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए श्रीबांकेबिहारी की रेलिंग बनाने वाली मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
16 New Donation Boxes to be Installed at Shri Banke Bihari Temple
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में लगी रेलिंग के बीच में नई स्टील की दानपेटी स्थापित की जाएंगी। मंदिर प्रबंधन के निर्देशन में मेरठ की कार्यदायी संस्था ने दानपेटी का रेलिंग के बीच स्थान के अनुसार मॉडल तैयार किया है। मॉडल पास होने पर एक दर्जन से अधिक दानपेटी स्थापित की जाएंगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वारा लगी स्टील की रेलिंग के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानपेटी तैयार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने के बाद व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को सुविधा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह दानपात्र लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में स्टील की 16 नई गुल्लक (दान पेटी) स्थापित की जाएंगी। मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए श्रीबांकेबिहारी की रेलिंग बनाने वाली मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन को निर्देश दिए हैं। कार्यदायी संस्था ने रेलिंग के बीच में स्थान के अनुसार दान पेटियों का मॉडल तैयार किया है। दानपेटी सामान्य तौर पर जमीन से 51 इंच ऊंची, 12 इंच मोटी एवं चार फीट चौड़ी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इसमें कई दानपात्र रेलिंग और उनके बीच स्थान को ध्यान में रखते उनका मॉडल तैयार किया गया है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के द्वारा मॉडल स्वीकृत करने पर 16 नए दान पेटियों मंदिर के अंदर रेलिंग के सहारे लगाई जाएंगी। श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि दान पेटिका का मॉडल तैयार कर लिया है। मॉडल दान पेटिका को स्थापित कर ट्रायल करने के बाद शेष दान पेटिकाओं का को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed