फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 din se vivaahit betee ko khoj rahee maan ne hatya kee jataee aashanka

UP: वर्दी वाले दामाद की करतूत...पत्नी को कर दिया गायब, तलाश में भटक रही मायके वाले; लगाया ये आरोप

Fri, 17 Jan 2025 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

मां ने हाईवे थाने में एटा में सिपाही के पद पर तैनात दामाद पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
16 din se vivaahit betee ko khoj rahee maan ne hatya kee jataee aashanka
मथुरा। 16 दिन से विवाहित बेटी को खोजने के बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े परिजन - फोटो : mathura

विस्तार

यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पर उसके ससुराल वालों ने पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मां 16 दिन से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है। बृहस्पतिवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर बेटी को खोजने की गुहार की है।
विज्ञापन


आगरा के थाना अछनेरा स्थित कमला कॉलोनी निवासी शांति देवी ने बताया कि छह साल पहले बेटी पूनम की शादी हाईवे थाना क्षेत्र की मायापुरम कॉलोनी निवासी चंद्रपाल के साथ की थी। उनका दामाद चंद्रपाल पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में एटा जिले में तैनात है। शादी में उन्होंने 28 लाख रुपये खर्च किए। कार के साथ अन्य घरेलू सामान भी दिया, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन


आए दिन पति शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। ससुरालीजन पति को रोकने की बजाय उसका साथ देते। 22 नवंबर 2024 को उनकी बेटी ने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी 10 लाख रुपये की मांग की गई। 31 दिसंबर को पूनम ने फोन करके उन्हें बताया कि 10 लाख रुपये के लिए पति और अन्य ससुरालीजन मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक जनवरी को बेटी की ससुराल पहुंचीं, लेकिन यहां उनकी बेटी नहीं मिली। जबकि बेटी का पुत्र ससुराल में मिला। ससुरालियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने हाईवे थाने में 10 जनवरी को पति चंद्रपाल, ससुर नवल सिंह, सास महेंद्र देवी, देवर भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि उनका दामाद पुलिस में है इसलिए पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।


थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के मकान और आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जल्द ही विवाहिता को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed