{"_id":"6aa455d7618d096673008cf6","slug":"16-athletes-selected-for-state-level-athletics-championship-mathura-news-c-369-1-mt11002-152447-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
मथुरा। 29वीं सीनियर यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं छठी यूपी स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल शनिवार को अमरनाथ विद्या आश्रम के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर अंडर-23 और सीनियर बालिका वर्ग में 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
अंडर-23 आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो के लिए श्याम चौधरी, हरीश, सोहित और योगेंद्र का चयन हुआ। 5000 मीटर दौड़ में विश्वेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार और महेश सिंह ने स्थान बनाया। गोला फेंक में माधुरी चौधरी और भाला फेंक में मोहित चौधरी का चयन किया गया। 100 मीटर दौड़ में गौरव और पंकज कुमार जबकि 200 मीटर में दुष्यंत चौधरी और गौरव का चयन हुआ। 1500 मीटर दौड़ में तेजवीर सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। सीनियर बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में प्रियंका का चयन किया गया।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 26 और 27 सितंबर को बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल के दौरान जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, लोकेश कुंतल, लोकेश गौतम, देवेश यादव और ज्ञानेंद्र सिंह ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई।