{"_id":"58cd7cec4f1c1b277532ad8f","slug":"153-crore-for-electrification-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"153 करोड़ रुपये से रोशन होंगे जिले के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
153 करोड़ रुपये से रोशन होंगे जिले के गांव
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत हर घर को रोशन किया जाएगा। गांवों में किसानों के ट्यूबवेल निरंतर चलाने के लिए अलग से फीडर बनाए जाएंगे। जिले में 153 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों को मंजूरी दी गई है।
जिले की बिजली व्यवस्था सुधार के लिए बरौली, बरसाना, चौमुंहा, गोकुल, खायरा, मड़ौरा सहित 14 बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। साथ ही 45 नए फीडर बनाए जाएंगे। इन फीडरों से गांवों में घरेलू उपयोग के लिए बिजली अलग और ट्यूबवेल के लिए अलग से बिजली दी जाएगी।
बेहतर बिजली देने के लिए गांवों और ट्यूबवेल पर 2500 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इन सब कार्यों के लिए बिजली विभाग ने पूर्व में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट को मंजूर कर लिया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने इसके लिए निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए बरेली की कंपनी को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण आरपीएस तोमर ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मंजूर कर ली गई है। अप्रैल में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए बरेली की आरके इंड्र्रस्ट्रीज को निर्माण और सुधार कार्य का ठेका दिया गया है। कंपनी दो साल में काम पूरा करेगी।