फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1500 kg of paneer and 3000 liters of milk destroyed

Mathura News: 1500 किलो दूषित पनीर और 3 हजार लीटर दूध नष्ट कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
1500 kg of paneer and 3000 liters of milk destroyed
कोसीकलां। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को गांव नगला उटावड़ में एक डेयरी पर छापा मार कर दूषित पनीर बनते पकड़ लिया। टीम ने डेयरी परिसर को सील करने के साथ ही पाउडर, रिफाइंड और घी को सीज कर दिया है। वहीं डेयरी पर बिक्री के लिए तैयार किया गया 1500 किलो नकली पनीर, 3000 लीटर मिश्रित दूध नष्ट करा दिया। टीम ने खाद्य पदार्थों के 8 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन



सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जतिन कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में मिलावटी व खराब खाद्य सामग्री को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ नगला उटावड़ में मुस्तकीम डेयरी पर पहुंची। यहां अधोमानक सामग्री से नकली पनीर बनाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान मौके पर डेयरी पर शकील ने बताया कि डेयरी उसका भाई मुस्तकिम संचालित करता है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि स्किंड मिल्क पाउडर 50 किलोग्राम, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मात्रा 150 किलोग्राम, सोयाबीन मात्रा 60 किलोग्राम तथा रानीपाल कैमिकल 700 ग्राम भंडारित मिला, जिनका प्रयोग पनीर के निर्माण कार्य में किया जा रहा था। कार्रवाई से पनीर के दो, दूध के दो, रिफाइंड पामोलीन ऑयल का एक, सोयाबीन का एक, रानीपाल का एक एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक नमूना भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए। 1500 किलोग्राम दूषित पनीर, 3 हजार लीटर दूध को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए 8 नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरूण कुमार राणा, जितेन्द्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा व नेहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed