फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   15-Year-Old Boy from Agra Drowns During Bathing in Mansi Ganga at Govardhan

Mathura: मानसी गंगा में डूब गया 15 वर्षीय किशोर, मौत से मचा कोहराम; देखें वीडियो

Sun, 07 Jun 2026 01:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 01:13 PM IST
सार

गोवर्धन की मानसी गंगा में स्नान के दौरान आगरा के 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिक्रमा के दौरान हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
15-Year-Old Boy from Agra Drowns During Bathing in Mansi Ganga at Govardhan
किशोर की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज तलहटी में मानसी गंगा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा के रामनगर क्षेत्र से अपने परिजनों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आए एक 15 वर्षीय किशोर की मानसी गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने किशोर की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मृतक किशोर की पहचान भीम (15 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि भीम अपने जीजा और अन्य रिश्तेदारों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आया था। परिक्रमा के दौरान वह मानसी गंगा के घाट पर पहुंचा और स्नान करने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। कुछ समय बाद उसका शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed