फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   14 students of GLA polytechnic electrical engineer selected in JBM company

जीएलए पॉलीटेक्निक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 14 छात्र जेबीएम कंपनी में चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
14 students of GLA polytechnic electrical engineer selected in JBM company
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 14 छात्रों का चयन अच्छे पैकेज पर जेबीएम कंपनी में हुआ है। यह कंपनी बस, इलेक्ट्रिक बस एवं अन्य मैन्युफैक्चिरिंग का उत्पादन करती है।
विज्ञापन

वैश्विक कंपनी जेबीएम ने जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट किया। चयन प्रक्रिया से पहले विद्यार्थियों को कंपनी पदाधिकारियों ने कंपनी कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। विद्यार्थी करन सिंह, सचिन कुमार, सत्यव्रत सिंह, विकास दीक्षित, विश्वेंद्र सिंह, विवेक सिंह, राहुल राज, अंकित राघव, मनीश कुमार, रिशी कुमार, समरेंद्र प्रताप सिंह, संजय शर्मा आदि को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

चयनित छात्र अंकित राघव ने बताया कि विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान की उच्चस्तरीय लैब बुनियादी विद्युत इंजीनियरिंग प्रयोगशाला, विद्युत नेटवर्क लैब, विद्युत मशीन लैब, पावर इलेक्ट्रॉनिक लैब आदि में एसी, डीसी, ट्रांसफार्मर, अनुसंधान, मैग्नेट सॉफ्टवेयर आदि कार्यों के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन रिसोर्स जनरेशन एंड प्लानिंग प्रो. दिवाकर भारद्वाज ने कहा कि संस्थान अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों को कंपनियाें द्वारा प्रदान किए जाने वाले बेहतर प्लेसमेंट के कारण ही डिप्लोमा की विभिन्न ब्रांचों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के डिप्टी जनरल मैनेजर कॉरपोरेट रिलेशन आशीष कुमार शर्मा ने कहा कि इस तकनीकी युग में इंजीनियरिंग छात्रों की मांग कंपनियों में बढ़ी है। ब्यूरो

अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ
जीएलए में खेल विभाग द्वारा आयोजित अमृत योग महोत्सव सप्ताह अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 21 जून तक चलने वाले अमृत योग महोत्सव योग प्रशिक्षक के रूप में पूनम त्रिवेदी प्रतिदिन योग का अभ्यास सुबह और शाम करा रही हैं। खेल अधिकारी अजय सिंह शेखावत, विश्वविद्यालय के कोच जेपी सिंह, अमित कुमार शर्मा, भूपेंद्र कुमार मिश्रा, अमित कुमार सिंह, श्याम नारायण राय, आकाश कुमार, राहुल उपाध्याय, हरिओम शुक्ला, रितु जाट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed