फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   125 kg marijuana seized in Mathura

मथुरा में 125 किलो गांजा पकड़ा: बंद दुकान में रखी थी नशे की खेप, एसटीएफ ने की कार्रवाई

Wed, 01 Jul 2026 08:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 01 Jul 2026 08:05 PM IST
सार

मथुरा में एसटीएफ और पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी। बंद दुकान से 125 किलो गांजा टीम ने बरामद किया है। मामले में दुकान के मालिक से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
125 kg marijuana seized in Mathura
पुलिस टीम ने पकड़ा गांजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह में एसटीएफ आगरा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई। पुलिस ने एक बंद दुकान से 125 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस दुकान के मालिक से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार शाम एसटीएफ आगरा फील्ड यूनिट अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने अपनी टीमों के साथ फरह हाईवे स्थित अंडरपास के समीप एक बंद दुकान में छापा मारा। दुकान से बडे़ कट्टों में 125 किलो गांजा मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गये। इस गांजे को तस्कर फरह क्षेत्र में खपाने की फिराक में थे, मगर पुलिस की कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अभी दुकान स्वामी फरह निवासी संजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संजय के पिता अशोक ने बताया कि वह दुकान उन्होंने तीन दिन पहले फरह निवासी बंटी को किराए पर दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed