{"_id":"6a91dda1cf76f862c30752cd","slug":"12470-sisters-boarded-buses-carrying-the-threads-of-rakhi-mathura-news-c-369-1-mt11018-151725-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राखी की डोर संग बसों में सवार हुईं 12,470 बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राखी की डोर संग बसों में सवार हुईं 12,470 बहनें
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके निकलीं बहनों के सफर को मथुरा डिपो की बसों ने आसान बना दिया। प्रदेश सरकार की निशुल्क बस यात्रा सुविधा का बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। मथुरा डिपो की करीब 207 बसों में 12,470 महिलाओं ने फ्री यात्रा की। इस दौरान बसों के इंतजार में यात्रियों को घंटो स्टेशन पर गुजारने पड़े। इससे उन्हें गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया। मथुरा डिपो से विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। सुबह से ही बस अड्डे पर बहनों की भीड़ नजर आई। हाथों में राखी और सामान लिए महिलाएं भाई के घर पहुंचने के लिए बसों में सवार होती दिखाई दीं।
भीड़ वाले मार्गों पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने का प्रयास किया गया, ताकि त्योहार के दिन यात्रियों को अधिक इंतजार न करना पड़े। मथुरा बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि डिपो की करीब 200 बसों में 12,470 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की।