फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12.10 tons of paneer-peda were destroyed.

Mathura News: .12.10 टन पनीर-पेड़ा नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
12.10 tons of paneer-peda were destroyed.
मथुरा। अगर आप खुले बाजार से दूध या दूध से बने पदार्थ खरीदकर खाते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि जिले में कैमिकल से बने पदार्थ बिक रहे हैं। यह आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच माह के अंदर इसी तरह का 12.10 टन पनीर व पेड़ा नष्ट कराया है। साथ ही तीन मिलावटखोरों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक कार्रवाई कोसीकलां, छाता, शेरगढ़ और वृंदावन क्षेत्रों में की गई है। राजस्थान के डीग और भरतपुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से मथुरा की तरफ आने वाले संदेहास्पद वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। एनएच-2 और नंदगांव रोड पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में मिलावटी पनीर पकड़ा गया। इसके अलावा, धौलपुर से आपूर्ति किए जा रहे वाहनों से वृंदावन में भी बड़े पैमाने पर दूषित पेड़ा पकड़ा गया। 10 सितंबर को नंदगांव रोड और 25 अगस्त को एनएच-2 कोसीकलां के पास वाहनों की चेकिंग कर एक हजार किग्रा और 1,200 किग्रा मिलावटी पनीर नष्ट किया गया। कई जगहों पर अवैध रूप से चल रही पनीर निर्माण इकाइयों का भी भंडाफोड़ किया गया। हुसैनी (शेरगढ़), राधारानी मिल्क प्रोडक्ट (कोसीकलां) और नगला उटावर में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल और अन्य अपमिश्रक भी बरामद हुए। खतरनाक केमिकल्स और स्टार्च मिलाकर तैयार किए जा रहे इस दूध और पनीर को मौके पर सीज कर नष्ट कराया गया। विभाग ने गंभीर मामलों में संलिप्त तीन संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई और 56 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

--
बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन में दूषित पेड़ा भी नष्ट कराया
इसके अलावा बरसाना में 400 किलो दूषित पेड़ा, वृंदावन में दो प्रतिष्ठानों से 4100 किलो पेड़ा, गोवर्धन में 1200 किलो पनीर और 3000 लीटर दूध तथा वृंदावन में धौलपुर से आपूर्ति किए जा रहे वाहन से 1700 किलो दूषित पेड़ा नष्ट कराया गया। इन कार्रवाइयों में नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 23.58 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारी सीजन और सामान्य दिनों में भी हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं। पिछले पांच महीनों में हमने 12 टन से अधिक दूषित पनीर, पेड़ा और हजारों लीटर दूध नष्ट कराया है। आम जनता से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
डाॅ. जतिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त द्वितीय, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed