फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 year old boy kidnapped by bike riders in broad daylight

Mathura News: 12 साल के बच्चे का बाइक सवारों ने किया दिनदहाड़े अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
12 year old boy kidnapped by bike riders in broad daylight
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र स्थित ओल कस्बे के गांव गंजोली मार्ग पर एक 12 साल के बालक का बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरण के पीछे का उद्देश्य पता नहीं लगा है। एसएसपी ने बच्चे को सकुशल वापस लाने और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। देर रात तक बच्चे की तलाश जारी थी।
विज्ञापन


गंजोली गांव के किसान मनोज कुमार के बेटे रूपेश (12) और भूपेश (14) मंगलवार को किसी काम से बाजार गए थे। शाम करीब सवा पांच बजे दोनों साइकिल से घर लौट रहे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो लोग उनसे कुछ आगे जाकर खड़े हो गए। बदमाशों ने दोनों को रोका और भूपेश के साथ मारपीट करते हुए रूपेश को खींचकर बाइक पर बैठाकर ले गए। भूपेश बदहवास हालत में तेजी से साइकिल चलाकर गांव पहुंचा और परिवार वालों को जानकारी दी। इससे घर में चीख पुकार मच गई। पहले परिजनों ने खुद से ही बालक की तलाश की पर सफलता न मिलने पर शाम तकरीबन 6.30 बजे पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन


तत्काल सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, इंस्पेक्टर फरह कमलेश सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। काफी छानबीन के बाद भी बच्चे के अपहरण की मंशा स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने परिजनों से फिर से पूछताछ की। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर रंजिश में इस प्रकार की वारदात करने का शक जताया है। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन आदि खंगाली तो वह गांव में ही मिल गया। देर रात तक बच्चे की तलाश चल रही थी। हालांकि परिवार के पास कोई फिरौती का फोन देर रात तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाते हुए आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी


समय बीता तो परिजनों और गांव वालों ने खोया धैर्य
रुपेश के परिजन और गांव वालों का देर शाम को धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने ओल चौकी का घेराव कर दिया। परिवार वाले बच्चे की तलाश कर उसे वापस लाने की जिद पर अड़े रहे। अधिकारियों ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से वार्ता की तब जाकर वह माने।


रंजिश के एंगल पर ही ज्यादा बल दे रही पुलिस
देर रात मिले कुछ सुराग के चलते पुलिस रंजिश के एंगल पर ही जोर दे रही है। इसी आधार पर एक टीम को राजस्थान के लिए रवाना किया गया। फिरौती आदि के लिए फोन कॉल न आना इस तरफ ज्यादा इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed