फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 pendola installed in Barsana ropeway, full load trial

Mathura News: बरसाना रोप-वे में लगे 12 पेंडोला, फुल लोड ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
12 pendola installed in Barsana ropeway, full load trial
मथुरा। बरसाना रोप-वे परियोजना का ट्रायल जारी है। बुधवार को रोप-वे के तारों पर 12 पेंडोला लगाए गए। इनमें लोड भरकर नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे के कई चक्कर लगवाए गए। यह सफल रहा है।
विज्ञापन

राधारानी की नगरी बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत स्थित लाडली जी मंदिर तक रोप-वे परियोजना 2016 में शुरू हुई थी। एमवीडीए के निर्देशन में हो रहे ट्रायल में राधारानी रोप-वे एजेंसी द्वारा 12 पेंडोला लगाए गए। एमवीडीएम के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रायल के सभी चरण अभी तक सफल रहे हैं। 31 जुलाई के बाद इस परियोजना के उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 15 करोड़ की यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर क्रियान्वित की गई है। आठ वर्ष में विभिन्न प्रकार की बाधाओं के बाद अब यह परियोजना अंतिम चरण में है। रोप-वे चालू होने पर सबसे अधिक सहूलियत बुजुर्ग और बच्चों को मिलेगी। वह बिना सीढ़ियां चढ़े ही वे रोप-वे से चंद मिनट में मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed