{"_id":"58e8dfb94f1c1bac2b5b43fc","slug":"12-injured-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर मेटाडोर पलटी, 12 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर मेटाडोर पलटी, 12 मजदूर घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार 12 मजदूर घायल हो गए।
नौहझील क्षेत्र में विद्युत टावर लाइन का कार्य कर रहा ठेकेदार टूंडला से मजदूरों को मेटाडोर में बिठाकर ला रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 124 के समीप अचानक मेटाडोर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
इसमें सवार अशोक, मूलु, शिवलाल, खुदीराम, मुकेश, सुंदरलाल, छोटू, ताराबाबू निवासी मालदा पश्चिम बंगाल सहित 12 मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।