{"_id":"682791f875213f6f4d0be15b","slug":"11-samples-including-curd-milk-kulfi-were-sent-for-testing-mathura-news-c-369-1-sagr1038-129674-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दही, दूध, कुल्फी समेत 11 नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दही, दूध, कुल्फी समेत 11 नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दही, दूध, कुल्फी, बेसन समेत 11 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय लोहवन प्रथम में सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) दलवीर सिंह ने मदैम राया से तैयार सब्जी का नमूना, एफएसओ धर्मेंद्र सिंह ने छाता बाजार से डबल टोन्ड दूध का एक नमूना, एफएसओ रामनरेश ने नौहझील से मिश्रित दूध, रसगुल्ला और बाजना से फ्रोजन डेजर्ट के नमूने लिए। वहीं एफएसओ जितेंद्र सिंह ने गोवर्धन से मिश्रित दूध तथा कुल्फी के नमूने, एफएसओ मोहर सिंह कुशवाह ने भरतपुर गेट से दही और बाजना से कुल्फी के नमूने लिए।
एफएसओ भरत सिंह ने इंडस्टि्रयल एरिया से बेसन और लाल मिर्च कुटी के एक-एक नमूने लिए। कुल 11 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्राथमिक विद्यालय लोहवन प्रथम में सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों को मिलावट और फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया गया।