फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1.1 lakh saplings to be planted using the 4.54 crore fine paid by Dalmia Farm

Mathura News: डालमिया बाग के 4.54 करोड़ रुपये के जुर्माने से लगेंगे 1.1 लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
1.1 lakh saplings to be planted using the 4.54 crore fine paid by Dalmia Farm
मथुरा। डालमिया बाग में काटे गए पेड़ों की एवज में जमा कराए गए जुर्माने के 4.54 करोड़ रुपये से 1.1 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसका मंगलवार को वन संरक्षक आगरा ने सीआईआरजी में पौधरोपण कर शुभारंभ कर दिया। यहां तीन दिन में अब तक 300 से ज्यादा पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन

डालमिया बाग छटीकरा में 18-19 सितंबर 2024 की रात में शंकर सेठ ने बिना किसी अनुमति के ही 454 हरे पेड़ कटवा दिए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4.54 करोड़ रुपये जुर्माना, काटे पेड़ों के 20 गुना पौधे रोपने के लिए वन विभाग को भूमि देने, फार्म हाउस पर काटे गए पेड़ों के बराबर पौधे रोपने के साथ 21 गुना पौधरोपण के लिए वन विभाग को खर्चा देने के आदेश दिए थे। फार्म के शंकर सेठ ने तय जुर्माना 4.54 करोड़ रुपये एवं पौधरोपण के लिए 2.5 करोड़ रुपये वन विभाग में जमा करा दिए थे। वहीं 9.08 हेक्टेयर भूमि मांट के बिजौली खादर में खरीदकर वन विभाग के नाम बैनामा करा दिया। इस भूमि पर अब तक वन विभाग को कब्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

अब वन विभाग द्वारा इस जुर्माने के 4.54 करोड़ रुपये से 1.1 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने बीएसएफ के बाद कैंपस के 12 हेक्टेयर में 7500 एवं सीआईआरजी मखदूम के 85 हेक्टेयर में 93.5 हजार पौधे रोपने का अनुबंध किया था। मंगलवार को वन संरक्षक आगरा डाॅ. अनिल कुमार पटेल ने सीआईआरजी में पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया है। इस दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वेंकट श्रीकर पटेल के साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं सीआईआरजी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ के बाद कैंपस में भी पौधरोपण किया। यहां मंगलवार से अब तक विभिन्न प्रजाति के 300 से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन-
डालमिया बाग प्रकरण में जमा हुए 4.54 करोड़ रुपये से बीएसएफ के बाद में 12 हेक्टेयर एवं सीआईआरजी के मखदूम में 85 हेक्टेयर कैंपस में 1.1 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। मंगलवार को वन संरक्षक आगरा ने इसका शुभारंभ किया है। यहां अब तक 300 से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं।
-वेंकट श्रीकर पटेल, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed