फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 Kanha and 17 Radha were born in Mathura, happiness prevailed in the family

Mathura News: मथुरा में 11 कान्हा और 17 राधा ने लिया जन्म, परिवार में छाई खुशियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
11 Kanha and 17 Radha were born in Mathura, happiness prevailed in the family
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सोमवार सरकारी एवं निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को लेकर परिवार में खुशिया छा गई। जन्माष्टमी के दिन बच्चों ने कान्हा और राधा के रूप में जन्म लिया। बच्चों के परिजनों भी इसे भगवान की की कृपा प्रसाद मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के विशेष पर्व पर हुए बच्चों के नाम भी भगवान कृष्ण के नाम पर ही रखेंगे।
विज्ञापन

जनपद के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 17 बच्चों ने कान्हा के रूप में और 11 बच्चियों ने राधा के रूप में जन्म लिया है। महिला जिला अस्पताल में छह बच्चे और चार बच्चियों ने जन्म लिया है। इनमें से एक बच्चे की मां पूनम अपने कान्हा को लेकर बेहतर खुश हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर उनकी कृपा से ही बच्चे ने जन्म लिया है। इसलिए बच्चे का नाम भी उनके नाम पर केशव रखेंगी। कविता ने बताया कि बच्चे का जन्म यादगार हो गया है।
विज्ञापन

यह भगवान का आशीर्वाद हैं कि मेरे घर में बच्चे के रूप में कान्हा आएं हैं। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में जन्मी बच्ची की मां पूजा ने अपनी राधा को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर राधारानी उनके यहां आई हैं। इसके अलावा कृष्णा नगर स्थित मेहता नर्सिंग होम में तीन बच्चे और तीन बच्चियों ने जन्म लिया। इनमें से राया निवासी बच्चे की दादी फूलवती ने कहा कि मेरे घर कन्हैया आयौ है और खुशी लायौ है। जाके जन्म की खुशी में अस्पताल के बाद गांव में भी लड्डू बाटूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्चे के पिता कृष्णा नगर निवासी मोहित ने बताया कि घर पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मन रहा है। ऐसे में घर में लाला कन्हैया आया है। यह पल और भी सुखद हो गया। पूरा परिवार लाला के जन्म की बात सुनकर अस्पताल आ गया है और उसे दुलार रहा है। यह उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव रहेगा। जिला महिला अस्पताल की डा कृष्णा शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन बच्चों का जन्म की परिजन अलग ही अंदाज में खुशी मना रहे हैं। अस्पताल में छह बेटे और चार बेटियों ने जन्म लिया है। इन बच्चों की मांएं शुखी में अपनी परेशानी भी भूल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed