फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10,896 candidates will take the UPPSC exam today at 25 centers.

Mathura News: 25 केंद्रों पर आज 10,896 अभ्यर्थी देंगे यूपीपीएससी की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
10,896 candidates will take the UPPSC exam today at 25 centers.
मथुरा। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आज 25 केंद्रों पर होगी। जिसमें 10,896 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली 2.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन



यूपीपीएससी के तीन पद पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ के लिए आज परीक्षा होगी। केंद्रों पर लगाए गए कैमरों में मूवमेंट और ऑडियो डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अलर्ट मिलेगा। पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे से रिपोर्टिंग का समय है। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली के लिए एक बजे का समय रिपोर्टिंग का है। संचार उपकरण, मोबाइल, ब्लूटूथ आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा। 9 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed