फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   104 couples tied the knot in Govardhan.

Mathura News: गोवर्धन में परिणय सूत्र में बंधे 104 जोड़े,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
104 couples tied the knot in Govardhan.
गोवर्धन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को विकासखंड गोवर्धन में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 104 जोड़ों का सामूहिक रूप से विवाह कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, वर-वधू पक्ष के परिजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत मथुरा ब्लॉक के 34 जोड़े, चौमुहां के 32, गोवर्धन के 22, नंदगांव के 8, छाता के 7 और फरह का 1 जोड़ा शामिल रहा। कार्यक्रम के दौरान विवाह की सभी रस्में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं। खंड विकास अधिकारी गिरीश पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, निर्धन और जरूरतमंद परिवारों के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से किया जाता है। एडीओ समाज कल्याण गोवर्धन ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed