फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   103 objections were received on the provisional delimitation of district panchayat wards

Mathura News: जिला पंचायत वार्डों के अनंतिम परिसीमन पर आईं 103 आपत्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
103 objections were received on the provisional delimitation of district panchayat wards
मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे आंशिक परिसीमन के अनंतिम प्रकाश पर प्रशासन ने आपत्तियां मांगी थीं। इसमें जिला पंचायत वार्डों पर कुल 103 आपत्तियां आईं। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड और क्षेत्र पंचायत वार्ड पर एक भी आपत्ति नहीं आई। जांच के बाद पंचायत राज विभाग द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन



आंशिक परिसीमन के तहत विकास खंड नंदगांव की ग्राम पंचायत ब्रजवारी, क्षेत्र पंचायत नंदगांव और छाता के साथ ही जिला पंचायत के वार्डों में बदलाव किया गया था। 28 जुलाई को अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी गईं थीं। इसी बीच अधिकारियों को पता चला कि जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन में तकनीकी कारणों से त्रुटि हो गई है। इस पर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह की अनुमति से डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने एक अगस्त को दोबारा जिला पंचायत के वार्डों की अनंतिम सूची प्रकाशित की। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने का समय भी बढ़ाकर 5 अगस्त कर दिया गया था। ग्राम पंचायत ब्रजवारी और क्षेत्र पंचायत नंदगांव व छाता के वार्डों के आंशिक परिसीमन पर किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत के 14 वार्डों में हुए बदलाव पर कुल 103 आपत्तियां आईं। दरअसल जिला पंचायत का एक वार्ड जहां कम हो गया है, तो वहीं 14 वार्ड प्रभावित हुए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि 103 आपत्तियों में कई आपत्तियां एक जैसी हैं, जो अलग-अलग लोगों द्वारा दर्ज कराई गईं हैं। सभी आपत्तियों की गहनता से जांच की जा रही है। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो अंतिम परिसीमन में उसे शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण कर 10 अगस्त को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed