फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   102 Teachers and Shiksha Mitras Found Absent During Inspection

Mathura News: निरीक्षण में 102 शिक्षक व शिक्षा मित्र मिले नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
102 Teachers and Shiksha Mitras Found Absent During Inspection
मथुरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को परखने के लिए चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्रेरणा पोर्टल और हालिया निरीक्षण रिपोर्ट ने शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले एक महीने (21 मार्च से 20 अप्रैल 2026) तक जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) और ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) के निरीक्षण में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कुल 102 शिक्षक और शिक्षा मित्र ड्यूटी से नदारद पाए गए।
विज्ञापन

इनमें बलदेव, छाता, चौमुहां, गोवर्धन, मांट, मथुरा, नौहझील, राया और नंदगांव सहित सभी विकास खंडों में शिक्षक और शिक्षामित्र बिना किसी सूचना या स्वीकृत अवकाश के नदारद मिले। सबसे चिंताजनक स्थिति गोवर्धन ब्लॉक की रही, जहां 19 शिक्षकों की अनुपस्थिति दर्ज की गई, वहीं मथुरा और नौहझील में भी सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित स्टाफ में 61 रेगुलर हेडमास्टर व सहायक अध्यापक, 40 शिक्षा मित्र और 1 अनुदेशक शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन/मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं। बीएसए ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बीएसए ने साफ किया है, कि अगले महीने के निरीक्षण में भी यही शिक्षक अनुपस्थित मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक - अनुपस्थित शिक्षक / शिक्षा मित्र /अनुदेशक
बलदेव - 9
छाता - 6
चौमुहां -13
गोवर्धन - 19
मांट - 13
मथुरा - 18
नंदगांव - 1
नौहझील - 16
राया - 5
मथुरा नगर - 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed